HomeJaunpurJaunpur News: सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगरामऊ एवं फत्तूपुर का किया...

Jaunpur News: सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगरामऊ एवं फत्तूपुर का किया निरीक्षण

  • सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगरामऊ एवं फत्तूपुर का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गंगाराम गौतम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिगरामऊ एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र फत्तूपुर का निरीक्षण किया। चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा औषधि भंडार में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध मिलीं। निरीक्षण के दौरान संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा चिकित्सालय में उपचार हेतु आने वाले प्रत्येक मरीज को समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाये गये।

 

 

 

 

Must Read