HomeTrendingजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

  • जिलाधिकारी ने बी, सी, डी रैकिंग वाले सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी पिछड़ा वर्ग, सेतु निगम, उपायुक्त उद्योग, समाज कल्याण विभाग, यूपीसीएलडीएफ सहित अन्य विभागों के योजनान्तर्गत बी, सी, डी रैकिंग वाले सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय के खराब प्रगति पर यूपीसिडको को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को गड्ढ़ामुक्त की गयी सड़कों के गुणवत्ता की जांच कराने तथा जहां पर गड्ढ़ामुक्ति का कार्य नहीं हुआ है, वहां पर सड़कों को गड्ढ़ामुक्त किए जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि 50 करोड़ रूपये से अधिक के प्रोजेक्टो की नियमित समीक्षा करने तथा कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी करते रहने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए रैकिंग में और अधिक सुधार लाये जाने के निर्देश दिए हैं। सभी कार्यदायी संस्थाओं को सम्बंधित कार्यों में तेजी लाये जाने तथा अवमुक्त धनराशि को व्यय करते हुए उसके सापेक्ष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। यदि कोई भी कार्य समयसीमा के उपरांत लम्बित पाया जायेगा तो सम्बंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को रिसोर्स बढ़ाते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कार्य में अनावश्यक देरी होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग की सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। सम्बंधित अधिकारियों को संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में और तेजी लाये जाने के निर्देश दिए। योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए बी व सी रैकिंग होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कोई भी कार्य समय सीमा के पश्चात लम्बित न रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण किए जाने तथा जिन परियोजनाओं में उचित कारणों से कार्य पूर्ण होने की समयसीमा को बढ़ाये जाने की आवश्यकता है, उनकी समयसीमा को बढ़ाये जाने हेतु सक्षम स्तर पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के हैण्डओवर की कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एके तिवारी, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read