सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष की डगमगाई कुर्सी, वित्त व प्रशासनिक अधिकार सीज, मचा हड़कम्प

सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष की डगमगाई कुर्सी, वित्त व प्रशासनिक अधिकार सीज, मचा हड़कम्प

एडीएम के पास रहेगा चार्ज, जाति प्रमाण—पत्र के मामले ने पकड़ा तूल, 15 दिनों में मांगा जवाब
तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज़ किये गए हैं। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह कार्यवाही की गई है। फिलहाल नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज होने के बाद अब ये अधिकार एडीएम प्रशासन के पास रहेंगे। दरअसल पूरा मामला जिले के सलोन नगर पंचायत में चर्चित पिछड़े वर्ग के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा हुआ है। जिसमें रस्तोगी जाति सामान्य है या पिछड़े वर्ग इसको लेकर संशय है। कुछ वर्ष पूर्व तहसीलदार सलोन ने चंद्रशेखर रस्तोगी के नाम पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाणपत्र जारी किया था। दरअसल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सीट आरक्षण के क्रम में सलोन पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस सीट पर चंद्रशेखर रस्तोगी ने भी नामांकन किया था। उसी दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे सलोन नगर पंचायत के ही निवासी तनवीर अहमद ने इनकी जाति को लेकर आपत्ति जताई थी। तब तक चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई थी और पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र धारी चंद्रशेखर रस्तोगी ने जीत दर्ज कराई थी। जिसके बाद ही तनवीर अहमद ने जिलाधिकारी से नगर पंचायत अध्यक्ष की जाति को लेकर शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई। डीएम के जिला स्तरीय कमेटी ने जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया था जिसका वाद कमिश्नरी न्यायालय में लंबित था इसी बीच प्रमाणपत्र फ़र्ज़ी पाये जाने कि भनक शासन को लग गई। मामला शासन को सन्दर्भित किया गया था। इस मामले में शासन ने कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन को नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज़ करते हुए पंद्रह दिन में उनसे जवाब तालब किया है।

——इनसेट——
लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई, आखिरी तक लड़ी जायेगी: तनवीर व अशफाक
वहीं इस बाबत सलोन नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी रहे तनवीर अहमद व सभासद अशफाक कहना है कि लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक यह सीट रिक्त नहीं होगी वह चुप नहीं बैठेंगे। हालांकि वह स्वयं कहते हैं कि यह चरणबद्ध प्रक्रिया है जिसका अंत सीट रिक्त होने के साथ ही होगा।

——इनसेट——
जनसेवा ही मेरा लक्ष्य, जनता के लिये जीवन समर्पित: चन्द्र शेखर
वहीं इस बाबत सलोन के नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्र शेखर रस्तोगी ने कहा कि गरीब अमीर सभी मेरे लिए एक समान हैं। हमने अपनी राजनीति में कभी जाति धर्म का भेद भाव नहीं किया। जनता ने जनादेश दिया है तो उसके मुद्दों पर खरा उतर रहा हूं। सलोन नगर पंचायत विकास कि राह पर दौड़ रहा है। जनता कि सेवा ही मेरे लिए सर्वोपरि है जनता के लिए मेरा जीवन समर्पित है। मुझे शासन व प्रशासन पर पूरा भरोसा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA