भाजपा सरकार ने किसानों के लिये कानून नहीं, बल्कि फांसी का फंदा बनाया हैः राहुल त्रिपाठी | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

भाजपा सरकार ने किसानों के लिये कानून नहीं, बल्कि फांसी का फंदा बनाया हैः राहुल त्रिपाठी | #TejasToday

वरिष्ठ सपा नेता ने जगह-जगह चौपाल लगाकर किसानों को किया जागरूक

भाजपा सरकार ने किसानों के लिये कानून नहीं, बल्कि फांसी का फंदा बनाया हैः राहुल त्रिपाठी | #TejasToday

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रहे किसान घेरा के कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर भाजपा सरकार के किसान कानून को हानिकारक बताया। साथ ही जगह-जगह आयोजित चौपालों को सम्बोधित करते हुए राहुल त्रिपाठी ने कहा कि आज भाजपा सरकार में किसानों का कानून नहीं, बल्कि किसान को फांसी के फन्दे का कानून लाई है। जब से देश भाजपा सरकार बनी है, देश के किसानों के लिए आफत आ गयी है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अभी किसान जानवरों को लेकर खेतों की रक्षा करने में परेशान था कि भाजपा ने किसान बिल लाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया। आज देश के किसानों को आत्महत्या करना पड़ रहा है जो बहुत दुखद है। जहां किसानों के साथ इतना बड़ा धोखा भाजपा सरकार ने किया है, वहीं भाजपा सरकार अडानी व अम्बानी के उद्योगों के विकास के लिए यह किसान कानून लायी है। इस कानून से किसानों को उनके ही खेत में मजदूर बनाने का काम करने का प्रयास किया जा रहा है। आज महीनों से किसान इस कड़ाके की ठंड में आंदोलन कर रहा है। बहुत किसानों ने अपनी जान भी गवा दी लेकिन भाजपा सरकार के किसी भी नेताओं ने उनकी सुधि नहीं ली और न ही प्रधानमंत्री जी का एक बयान ही आया। आंन्दोलीत किसानों के लिए आज भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, बेरोजगार सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। अब सब सिर्फ चुनाव का इन्तजार कर रहे हैं। 2022 में भाजपा को सबक सिखाने के लिए सभी वर्ग के लोग तैयार हैं। किसान अब जान गया है कि किसानों की हक की लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। किसानों का दर्द सिर्फ अखिलेश यादव ही समझ सकते हैं। इस बार किसानों ने ठाना है कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। चौपाल में मुख्य रूप से लक्ष्मीशंकर यादव, इकबाल अहमद, अखिलेश यादव, सुभाष यादव, भोनू मौर्या, संन्दीप बिन्द, आकाश प्रजापति, मोहित यादव, सोनू यादव, जवाहर लाल प्रजापति, रितेश यादव, जेपी बिन्द, विनोद बिन्द सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent