HomeTrendingभक्ति गीतों पर पूरी रात झूमे श्रोता

भक्ति गीतों पर पूरी रात झूमे श्रोता

  • भक्ति गीतों पर पूरी रात झूमे श्रोता

तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। मां भद्रकाली शक्ति संगठन द्वारा स्थापित मां भद्रकाली की प्रतिमा के पंडाल में मंगलवार रात भजन कीर्तन का आयोजन हुआ जहां पूरी रात श्रद्धालु भक्ति भजनों के सागर में गोता लगाकर झूमते रहे। भजन गायक विशाल पांडेय ने हारा हूं बाबा, बस तेरा सहारा है, बिगड़ी मेरी बना दे, ओ शेरों वाली मैया, बालाजी तेरी कृपा से सहित अन्य भजन प्रस्तुत किये। साथ ही स्थानीय गायक रवि वर्मा, आर्यन जायसवाल ने भी भजन प्रस्तुत किये। बुधवार की शाम पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सूरज सिंह, श्याम जायसवाल, शिवा जायसवाल, महेश वर्मा, रितेश जायसवाल, मोहित वर्मा, दीपांकर सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read