टॉस्क फोर्स ने मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिवस
उस्मान अली
टूंडला। कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिवस सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स के जिला कार्यालय अहाता शोभाराम पर धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्पवर्षा कर उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. बीएस गौतम ने कहा कि सोनिया गांधी के अध्यक्ष काल में कांग्रेस पार्टी दस साल तक सत्ता में रही।
उन्होंने हमेशा देश की भलाई के लिए कार्य किया है। अनिल उपाध्याय ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और संघर्षशील नेता है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद त्याग कर ऐतिहासिक कार्य किया था। इस मौके पर बिशंबर सिंह, राम नारायण, चंद्र प्रकाश, सोनी लाल सिंह, शैलेंद्र शर्मा, अनूप कुमार, अभिषेक, सतीश चंद्र, राजू, प्रमोद रावत, राजीव मल्होत्रा, जितेंद्र जैन, अब्दुल अजीज कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।