Tag: JAUNPUR NEWS: Respect the elderly

  • JAUNPUR NEWS : बुजुर्गों का करें सम्मान, ताकि बन्द हो जाय वृद्धाश्रम: सांसद

    JAUNPUR NEWS : बुजुर्गों का करें सम्मान, ताकि बन्द हो जाय वृद्धाश्रम: सांसद

    JAUNPUR NEWS : बुजुर्गों का करें सम्मान, ताकि बन्द हो जाय वृद्धाश्रम: सांसद

    बच्चों के साथ बुजुर्गों का भी मनायें जन्मदिन: प्रो. आरएन
    बुजुर्गों की पूजा भगवान की तरह करें: दिब्यकान्त
    बुजुर्गों को सम्मान देने का लें संकल्प: कौशल्यानन्द
    100 वर्ष की मोहनी मिश्रा को मिला “शतकवीर” सम्मान
    जौनपुर। जिले के ढेरापुर (अलीगंज) में शतकवीर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जहां 100 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकीं मोहनी मिश्रा को “शतकवीर सम्मान” से नवाजा गया। केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया जहां मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. डॉ. आरएन त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ल, उत्तर प्रदेश किन्नर वेलफेयर बोर्ड और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि (टीना मां), मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री व सेवा भारती जाैनपुर के प्रभारी संजय पांडेय, एडिशनल एसपी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य प्रमुख लोगों ने मोहनी मिश्रा को माल्यार्पण करके अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जौनपुर के कोषाधिकारी की ओर से जीवित प्रमाण पत्र मोहिनी मिश्रा को दिया गया। सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि हम सभी को मिलकर एक ऐसी पहल करनी होगी जिससे वृद्धाश्रम बंद हो जाय। यह तभी संभव होगा जब हम अपने घर में बुजुर्गों की सेवा करें। मोहनी जी का परिवार इसके लिए एक नजीर है। इस परिवार से हम सबको सीख लेने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रो. डॉ. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की पहल हर घर में होनी चाहिए। हम बच्चों का जन्मदिन तो मनाते हैं लेकिन बुजुर्गों का सम्मान करना भूल जाते हैं। उन्होंने प्रत्येक परिवार का आह्वान किया कि वह बच्चों के साथ बुजुर्गों का भी जन्मदिन मनाएं। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने कहा कि इस परिवार ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। बुजुर्ग हमारे घर की शोभा हैं। भगवान की तरह इनकी पूजा करें। उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि अक्सर किसी न किसी कार्यक्रम में जाती हूं लेकिन इस तरह के बिल्कुल अनूठे कार्यक्रम में पहली बार उपस्थित हुई हूं। उन्होंने बुजुर्गों को सम्मान देने का संकल्प दिलाया।” एएसपी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी जो मोबाइल में मशगूल है, उन्हें ऐसे कार्यक्रम से सीख लेने की जरूरत है। बुजुर्गों के बीच में बैठें और उनका सम्मान करें। मोहिनी जी के बेटे डॉ. संजय पाण्डेय ने कहा कि आज जहां वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है, उसी बीच में यह आयोजन एक सकारात्मक सोच के लिये प्रेरित करता है। कार्यकम का संचालन करते हुये जीजीआईसी प्रयागराज के प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने वृद्धों की सेवा करने से मिलने वाले पुण्य, जौनपुर की प्राचीनता सहित अन्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार मनीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मोती लाल नेहरू मेडिकल के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह, ओम प्रकाश मिश्र एडवोकेट, संजय मिश्र, संदीप मिश्र, सारांश मिश्र, भाजपा नेता सुनील तिवारी, पवन द्विवेदी, अरुण उपाध्याय, डॉ. अनिल शर्मा, प्रवेश दुबे, डॉ. हेमत शुक्ला, योगेश पांडेय, आलोक कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA