Tag: Jaunpur News: DM Chairs Meeting of District Health Governing Body

  • Jaunpur News: डीएम ने ली जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक, दिये निर्देश

    • डीएम ने ली जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक, दिये निर्देश

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा के दौरान जनपद में 60 प्रतिशत प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिन विकास खण्ड में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उसको बढ़ाने के निर्देश दिये। मुंगराबादशाहपुर, सुइथाकला, सुजानगंज, धर्मापुर, सिकरारा में कम प्रगति पर संबंधित एमओआईसी के वेतन रोकने के निर्देश तथा जहां भी 100 से भी कम आयुष्मान कार्ड गत 10 दिनों में बनाए गए है, संबंधित को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि बायो मेडिकल वेस्ट का समुचित ढंग से निस्तारण किया जाए। सभी सीएचसी पीएचसी में मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए।
    जिलाधिकारी ने सीएचसी महराजगंज में ओपीडी की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि जर्जर भवनों में चिकित्सकीय व्यवस्थाएं कदापि संचालित न की जाय। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ग्राम सचिवालयों में भी ये यूनिट अवश्य लगाए जाए तथा दो दिन पूर्व इसके संदर्भ में अनाउंसमेंट भी किया जाय। साथ ही आईजीआरएस के निस्तारण के पश्चात ही रिपोर्ट लगाया जाए। उन्होंने प्रतिदिन होने वाले सीटी स्कैन के संदर्भ में भी जानकारी ली। साथ ही सघन टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग एवं पंजीकरण के आंकड़े, नि:क्षय मित्र एवं पोषण पोटली, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता आदि के संदर्भ में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एमओआईसी सोंधी सहित अन्य को एच0बी0एन0सी0 कार्यक्रम में खराब प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि आशा बहनों का समय पर भुगतान कर दिया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रभात, एसीएमओ, समस्त एमओआईसी सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA