Tag: Jaunpur News: DM Appeals for Special Caution in View of Heatwave

  • Jaunpur News: हीट वेव को देखते हुये विशेष सतर्कता बरतने की डीएम ने की अपील

    Jaunpur News: हीट वेव को देखते हुये विशेष सतर्कता बरतने की डीएम ने की अपील

    • हीट वेव को देखते हुये विशेष सतर्कता बरतने की डीएम ने की अपील

    तेजस टूडे ब्यूरो
    जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने जनपदवासियों से भीषण गर्मी एवं हीट वेव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील किया। साथ ही कहा कि जनपद में तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तथा हीट वेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में सभी नागरिकों को अत्यंत सावधानी एवं सतर्कता के साथ रहने की आवश्यकता है। अत्यन्त आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के सूती एवं शरीर को पूर्ण रूप से ढकने वाले कपड़े पहनें तथा सिर को ढकने के लिए कैप, गमछा या छाते का उपयोग करें। धूप से बचने के लिए चश्मे का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक छायादार एवं ठंडे स्थानों पर रहने की अपील किया।
    उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। मौसमी फलों का सेवन करने तथा शरीर को ठंडा रखने वाले उपाय अपनाने की सलाह दी गई। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को धूप में बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, तेज बुखार अथवा अन्य असामान्य लक्षण महसूस हों तो तत्काल नजदीकी चिकित्सकीय केंद्र जैसे सीएचसी, पीएचसी अथवा जिला अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श लें।
    उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जनजागरूकता एवं आवश्यक एडवाइजरी जारी की जा रही है तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि हीट वेव से बचाव हेतु प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें। अन्त में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना करते हुए सभी से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA