अन्तरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश
दो अभियुक्त से तमंचे व चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। मर्का थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 2 अभियुक्त को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर 5 मोटरसाइकिल बरामद किया जिनके बांदा जनपद के कई थानों पर 10 मुकदमे से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।
बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों का नियंत्रण लगाए जाने तथा चोरी लूट जैसे अपराधों में संयुक्त अभियुक्त पर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण एवं बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में मरका थाना पुलिस के द्वारा अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि बीती रात्रि मरका थाना पुलिस के द्वारा मर्का गांव के नहर पुलिया के पास चौकिंग की जा रही थी तभी सांडा गांव की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे तभी पुलिस टीम के द्वारा व्यक्तियों को संदिग्ध मानते हुए दौड़ा कर पकड़ लिया गया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बार व एक जिंदा कारतूस बरामद किया जिसमें कड़ाई से पूछताछ की गई और मोटरसाइकिल के कागजात मांगा गया तो पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की है। दोनों अभियुक्त को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह में शामिल है जिन्होंने बांदा चित्रकूट फतेहपुर प्रयागराज महोबा हमीरपुर के आसपास के जनपदों के स्कूल अस्पताल और बाजार से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देते थे जिनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल अलग—अलग जगहों से बरामद की गई है।
संबंधित धाराओं पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए मंगलवार की दोपहर दोनों अभियुक्त रोहित विश्वकर्मा पुत्र रामू विश्वकर्मा निवासी इंगुवा थाना मरका, अंकित शर्मा पुत्र रामसनेही शर्मा निवासी पीरखिनी थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मरका थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह, उपनिरीक्षक अनुराग पांडेय, आसाराम यादव, कांस्टेबल नकुल राय, जितेंद्र पांडेय, हृदेश सैनी आदि शामिल रहे। यह जानकारी बबेरू पुलिस क्षेत्रधिकारी सौरभ सिंह ने मीडिया को दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








