शादी अनुदान व दिव्यांगजन सहायता वितरित, योजनाओं की प्रगति सुधारने के दिये गये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो रजत तिवारी मैनपुरी। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने पिछड़ा वर्ग कल्याण शादी अनुदान योजना के अंतर्गत 201 लाभार्थियों के सापेक्ष 10 लाभार्थियों को सांकेतिक रूप में योजनातर्गत स्वीकृत धनराशि के प्रमाण पत्र, 20 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के उपरांत मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद अधिकांश योजनाओं में ए-केटेगरी में चल रहा है। जनपद के अधिकारियों ने योजना के क्रियान्वयन में दिलचस्पी दिखाकर संचालित जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की दिशा में बेहतर कार्य किया है लेकिन अभी आई.सी.डी.एस. पोषण अभियान, ओ.डी.ओ.पी. टूलकिट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में डी-कैटेगरी, 15वें वित्त आयोग, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति, पूर्वदशम् छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति पूर्व दशम् छात्रवृत्ति, सामान्य वर्ग पूर्व दशम् छात्रवृत्ति में सी-श्रेणी, डे.एन.आर.एल.एम. सी.आई.एफ. लिकेंज, जल-जीवन मिशन हर घर जल, फैमिली आईडी, शादी अनुदान योजना, ओ.डी.ओ.पी. वित्त पोषण योजना, अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति, निर्माण कार्य सी.एम.आई.एस. में बी-श्रेणी में है।
उन्होंने स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की समीक्षा के दौरान पाया कि 138 करोड़ के सापेक्ष अब तक 141 करोड़, आबकारी विभाग द्वारा 399 करोड़ के सापेक्ष 358 करोड़, परिवहन विभाग द्वारा 93 करोड़ 92 लाख के सापेक्ष 74 करोड़ 16 लाख, विद्युत विभाग द्वारा 381 करोड़ के सापेक्ष 364 करोड़ 61 लाख, नगर निकाय द्वारा 07 करोड़ 54 लाख के सापेक्ष 06 करोड़ 62 लाख, कृषि विपणन विभाग द्वारा 19 करोड़ 74 लाख के सापेक्ष 21 करोड़, विधिक बांट माप विभाग द्वारा 50 लाख के सापेक्ष 49 लाख, वन विभाग द्वारा 50 लाख के सापेक्ष 38 लाख की राजस्व प्राप्ति की जा चुकी है जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग के राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी अंजनी सिंह ने प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनपद जन-शिकायतों के निस्तारण, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्रों तक समय से पहुंचाने, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर निरतंर प्रदेश में टॉप-10 में बना हुआ है।
प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने जयवीर सिंह, विवेक कुमार, सर्वेश कुमार, प्रदीप कुमार, विमलेश, गीता, रामवीर, पूनम देवी, सर्वेश देवी, नादर खान, वीरेन्द्र सिंह, कुलदीप, बलवीर, भीमसेन, अवनीश कुमार, धूपश्री, बृजेश प्रसाद, कुबेर सिंह, जाहर सिंह, हरिकिशन को सहायक उपकरण, ट्राइसाइकिल एवं प्रमोद कुमार, रेखा देवी, ओमकार पाल, राज कुमारी, मनोहर लाल कश्यप, हरपाल सिंह, विनोद कुमार, अवधेश कुमार, मोहर सिंह, कमल सिंह को शादी अनुदान योजना के स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराये।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री, विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री के अलावा पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, उप कृषि निदेशक नरेंद्र त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, उपायुक्त उद्योग डॉ. बनवारी लाल सहित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, विद्युत, आर.ई.एस., जल निगम, सिंचाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।