Tag: Holkar Empire’s Queen Ahilyabai Holkar’s Birth Anniversary Money

  • होल्कर साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनी

    होल्कर साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनी

    पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
    संदीप पाण्डेय
    रायबरेली। अंधविश्वास व रूढ़िवाद से समाज को मुक्त कराने वाली न्यायप्रिय “देवी” साहस और वीरता की अनोखी मिसाल होल्कर साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह यादव के मुंशीगंज आवास पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य रूप से रामसेवक वर्मा, विकास यादव (मुन्ना), एडवोकेट राजेंद्र यादव (राजू), राजेश चन्द्रा, मो शाहिल, आलोक आर्यन आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।

    आयोजक रामसिंह यादव ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश भर में लोक कल्याणार्थ राज्य की सीमाओं के अंदर व बाहर प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों पर घाट, अनेक मार्गों, कुओं और बावड़ियों का निर्माण कराये जाने का श्रेय राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का है और रहेगा। इस मौके पर एडवोकेट दीपक राही, शिक्षक संदीप यदुराज, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम यादव, बबलू यादव ट्रेडर्स, नवीन कुमार, पवन यादव, कुलदीप यादव (केडी), जयसिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला