विवाद के बाद युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गम्भीर
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुगौरा गांव में युवक ने रविवार सुबह घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दुगौरा गांव निवासी जय सिंह (30) पुत्र राम नारायण ने रविवार सुबह परिजनों से पैसो को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे सफीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत देख डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










