श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर नशामुक्ति का दिया गया संदेश
oplus_0
तेजस टूडे ब्यूरो शीतला प्रसाद सरोज मुम्बई। हिंदू रक्षक सेना की ओर से गुरुवार को अंधेरी (पूर्व) स्थित शेर-ए-पंजाब के बीएमसी मैदान से बाइक रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य था भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाना तथा युवाओं को जागरूक बनाकर नशाखोरी से दूर रखना। स्थानीय विधायक मुरजी पटेल के मार्गदर्शन में निकली इस बाइक रैली के संबंध में हिंदू रक्षक सेना के अध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक अमित पाठक ने बताया कि यह बाइक रैली भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई।
उन्होंने कहा कि श्रीराम के जीवन से हमें सत्य, धर्म, करुणा और न्याय जैसे उच्च आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना और अंतर्मन में ‘ज्ञान के प्रकाश’ को जागृत करने का प्रतीक है। वर्तमान में युवाओं के बीच बढ़ती नशाखोरी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। ऐसे में इस रैली के माध्यम से युवाओं में जनजागृति पैदा कर उन्हें नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना भी मुख्य उद्देश्य है।
शेर-ए-पंजाब बीएमसी ग्राउंड से शुरू हुई यह रैली पंप हाउस, नागर दास रोड, अंधेरी-कुर्ला रोड स्थित गणपति मंदिर से मरोल-मिलिट्री रोड होते हुए आरे चेक नाका स्थित राम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में हिंदू रक्षक सेना के अनुज प्रताप सिंह, नवीन उपाध्याय, अर्जुन यादव, मनीष शुक्ला, सुधांशु मिश्रा, अभिषेक दुबे, राजू सरोज सहित तमाम लोग शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।