Tag: High-tension line pole snapped by storm; power supply cut off in half a dozen villages.

  • आंधी से टूटा हाईटेंशन लाइन का पोल, आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप

    आंधी से टूटा हाईटेंशन लाइन का पोल, आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप

    • आंधी से टूटा हाईटेंशन लाइन का पोल, आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप

    तेजस टूडे ब्यूरो
    पत्योरा, हमीरपुर। तेज आंधी से पत्योरा के समीप हाई टेंशन लाइन का खंभा टूट जाने से आधा दर्जन गांवों के साथ गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीण परेशान है। विद्युत विभाग ने 24 घंटे बीत जाने के बाद खंभे को नहीं बदला है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पत्योरा के पूर्व प्रधान विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 6 बजे आई तेज आंधी से गांव के समीप हाई टेंशन लाइन का खंभा टूटकर गिर गया। इससे पत्योरा डांडा, शिवरामपुर, मालिहाताला, बड़ा कछार, छोटा कछार, जलाला के साथ पत्योरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आपूर्ति ठप हो गई है। सूचना देने के बाद विद्युत विभाग ने बुधवार शाम तक विद्युत पोल नहीं बदला है। इससे गुरुवार को भी आपूर्ति ठप रहने की संभावना बढ़ गई है। इससे ग्रामीण परेशान है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि पोल टूटने की जानकारी है। इसके बदलने की व्यवस्था की जा रही है। गुरुवार को आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     

     

     

     

     

     

     

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

     

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA