• Click here - to use the wp menu builder
Search

heavy resentment among regional people. #TEJASTODAY

जानलेवा सड़क ने ली एक की जान, क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश | #TEJASTODAY महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में लगातार खराब हुई सड़कों से बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन जाने से लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं, वहीं बीते रविवार को सुजानगंज-बदलापुर मार्ग पर एक युवक ने गड्ढा बचाने के चक्कर में फिसलकर गिर गया जिससे उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा गोंदालपुर निवासी गया प्रसाद पाल ३० वर्ष दवा लेने महराजगंज आया था। वापस घर जाते समय गड्ढे में फिसलकर गिर गया जिससे सिर में गहरी चोट लग गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत ठीक न होते देख जिला अस्पताल के डॉक्टरो ने भी ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया जहां ऑपरेशन होने के बाद मंगलवार को सुबह मौत हो गई। गंगा प्रसाद पाल ३ भाइयों में सबसे छोटे थे। दिल्ली में रहकर सैट्रिंग का काम कर अपना जीवन यापन करते थे। अपने पीछे उनकी मां जगना देवी और पत्नी अंजू देवी रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। वहीं उनके ३ छोटे-छोटे बच्चे आर्यन १० वर्ष, आदित्य ९ वर्ष, प्रिया ७ वर्ष इस करुण कुंदन को देखकर लोगों की आंखों में आंसू भर आ रहे हैं। इस असामयिक मृत्यु से प्रशासन पर भी अंगुली उठ रही है कि तमाम भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ी सड़कों को गड्ढे भरने के लिए पत्थर से भर दिया जाता है लेकिन बारिश होते यह सब फिर जस की तस हो जाती है। ऐसे में जनता की जान सिर्फ भगवान भरोसे है।

जानलेवा सड़क ने ली एक की जान, क्षेत्रीय लोगों में भारी...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - August 19, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]