निकाय चुनाव में स्वजातीय बन्धु व वैश्य प्रत्याशियों को समर्थन: मीना जायसवाल
निकाय चुनाव में स्वजातीय बन्धु व वैश्य प्रत्याशियों को समर्थन: मीना जायसवाल
एमके मिश्रा
प्रयागराज। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की प्रदेश प्रभारी मीना जायसवाल की अध्यक्षता में प्रयागराज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक नैनी में हुई जहां संचालन उत्तर प्रदेश मिडिया प्रभारी राजीव जायसवाल पत्रकार ने किया। इस मौके पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मीना जायसवाल ने कहा कि जो भी स्वजाति भाई-बहन व वैश्य आगमी नगर निकायों के चुनाव लड़ेंगे तो महासभा के दिशा-निर्देशानुसार तन-मन-धन के साथ उन सभी प्रत्याशियों की जो किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे सहयोग किया जायेगा।
मैं खुद अपने पदाधिकारियों के साथ उनके क्षेत्र में जाकर प्रचार करूंगी जरूरत महसूस हुई तो प्रदेश अध्यक्ष जी भी प्रचार हेतु आयेंगे। बैठक को आन-लाइन सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि प्रयागराज महानगर में अधिक से अधिक स्वजातीय बन्धुओं को पार्षद का चुनाव लड़ाया जाय। समाज में राजनैतिक जागरूक बढ़ेगी महानगर वासियों के लिए सत्ता में पहुंचने की पहली सीढ़ी है जो स्थानीय चुनाव लड़कर विधानसभा एवं लोकसभा में प्रतिनिधित्व करता है, वह जमीनी नेता होता है। बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कार्यक्रम संयोजिका प्रीति रानी जायसवाल ने कहा कि अभी से जो लोग चुनाव लड़ेंने के लिए अपने वार्डों में तैयारियां कर रहे है।
अभी से संगठन के लोगों को भी अपने अपने स्तर से प्रचार प्रसार शुरू कर देना चाहिए और आर्थिक सहयोग के लिए भी संगठन तैयार रहेगा। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जी से राय-मशविरा करके प्रत्याशियों को आर्थिक सहायता हर हाल में दिया जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश महासचिव आशीष जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज मे पूर्णतया राजनैतिक जागरूकता महासभा लाने में सफल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब सत्ता में भागीदारी पाने में दर नहीं लगेगी समाज नगर निकायों में बिना हार-जीत का प्रवाह किये जायसवाल सहित वैश्यों को मतदान करेगा तो आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित हो जायेगी। बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लालजी जायसवाल, पूर्व पार्षद विनय बाबा जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष बविता जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष आलोक जायसवाल, रश्मि जायसवाल ने भी सम्बोधित किया। उत्तर प्रदेश मिडिया प्रभारी राजीव जायसवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी बनाने का ऐतिहासिक निर्णय ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में शीघ्र घोषणा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल करेंगे। आगामी निकायों में जहां जरुरत पड़ी वहां-वहां से वैश्यों,पिछड़ों, दलितों एवं आदिवासियों प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जायेगा या समर्थन दिया जायेगा। बैठक प्रमुख रूप से संतोष जायसवाल फाफामऊ, मोनिका जायसवाल, कंचन, नीलम जायसवाल, मधु, सोनी, मंजू, हेमलता जायसवाल सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।