जौनपुर में लगा रविवार लॉकडाउन, जानिए इस लॉकडाउन का मतलब | #TejasToday

जौनपुर में लगा रविवार लॉकडाउन, जानिए इस लॉकडाउन का मतलब | #TejasToday

जफराबाद, जौनपुर। रविवार लॉकडाउन के बारे में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी शुक्रवार को कस्बे में लाउडस्पीकर लेकर खुद ही निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने कोरोना एक वैश्विक महामारी है के बारे में तथा उससे बचने के उपाय लोगों को बतायें। साथ ही शनिवार की रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 7 बजे तक लगने वाले लॉकडाउन के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए चेताया।

इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं ही बहाल रहेंगी। साथ ही साथ आज के बाद मास्क न लगाने वाले दुकानदारों, ग्राहकों तथा आम जनमानस पर रूपया 1000 का जुर्माना लगाया जायेगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर यह जुर्माना 10 गुना तक बढ़ाए जाने का प्रावधान है। सभी लोग सतर्क रहें, स्वस्थ रहें। उनके साथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाकांत गिरी ने भी व्यापारियों से रविवार को लगने वाले लॉकडाउन का पूर्णतया पालन किये जाने की व्यापारियों से अपील की। इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारी ओमकार, बबलू सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent