जून से अगस्त तक आयोजित रोजगार मेले के लिये रोस्टर निर्धारित

जून से अगस्त तक आयोजित रोजगार मेले के लिये रोस्टर निर्धारित

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। सहायक निदेशक (सेवायोजन) राममूर्ति ने बताया है कि कार्यालय प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र. द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ द्वारा माह जून 2025 से अगस्त 2025 तक आयोजित किये जाने वाले रोजगार मेलों के लिए रोस्टर निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत 11 जून 2025 को विकास खण्ड परिसर मिर्जापुर, 13 जून को विकास खण्ड परिसर जहानागंज, 17 जून को विकास खण्ड परिसर सठियांव, 19 जून को विकास खण्ड परिसर पल्हनी, 21 जून को विकास खण्ड परिसर रानी की सराय, 24 जून को विकास खण्ड परिसर तहबरपुर, 30 जून को राजकीय आईटीआई परिसर हर्रा की चुंगी आजमगढ़, 02 जुलाई को विकास खण्ड परिसर हरैया, 4 जुलाई को विकास खण्ड परिसर बिलरियागंज, 7 जुलाई को विकास खण्ड परिसर महराजगंज, 17 जुलाई को विकास खण्ड परिसर अहिरौला, 30 जुलाई को राजकीय आईटीआई परिसर हर्रा की चुंगी आजमगढ़, 06 अगस्त, 13 अगस्त, 20 अगस्त एवं 26 अगस्त 2025 को राजकीय आईटीआई परिसर हर्रा की चुंगी आजमगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA