दिव्यांग छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शुक्रवार को अपराह्न प्रधानाचार्य समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय गेदुराही द्वारा स्वीप कार्यकम के अन्तर्गत दिव्यांगजन एवं सामान्य छात्र/छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने रैली में भाग लेने वाले दिव्यांगजन एवं सामान्य छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब जनपद के दिव्यांगजनों के साथ अन्य सामान्य नागरिकों को भी इस प्रकार प्रेरित करें कि जो 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हो, वह अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित अवश्य करायें। साथ ही वह मतदान के दिन अपने बूथ पर पहुँच कर आदर्श मतदान भी करें। प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी उत्साही दिव्यांगजनों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। दिव्यांगजन एवं सामान्य छात्र/छात्राओं ने रैली के दौरान “संकल्प हमारा न टूटे, कोई मतदाता न छूटे”, “18 के होते ही जिम्मेदारी निभााये, अपना वोटर आईडी बनवाये”, “मेरा मत बिकाऊ नहीं है”, ‘मेरा मत मेरा भविष्य” आदि स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिता सरन, प्रवक्ता, समस्त कार्मिक, अधिक संख्या में ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।







