रमानाथ महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

रमानाथ महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर के प्रांगण में विशेष उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। भारत सरकार द्वारा घोषित इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी एक स्वस्थ” को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डा. अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी, डा. रमेश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी एवं शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश संगठन मंत्री राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद योग प्रशिक्षिका रेनू गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रातः 6 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें ताड़ासन, भुजंगासन, कपाल भाति, अनुलोम विलोम, सिंहासन, भ्रामरी सहित विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि डा. अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताया और योग को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि डा. रमेश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी एवं शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश संगठन मंत्री राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी ने योग आज की जीवनशैली के लिए कितना जरूरी है, पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA