जन सहयोग से होगी सारस पक्षी की गणना

जन सहयोग से होगी सारस पक्षी की गणना

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ने बताया कि 26 व 27 जून को जनपद में राज्य पक्षी सारस की गणना का कार्य प्रस्तावित है। राज्य पक्षी सारस की गणना के कार्य में स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ अन्य इच्छुक व्यक्ति भी प्रतिभाग कर सकते हैं। डी एफ ओ द्वारा जनपद के छात्रों एवं जन सामान्य से सारस गणना कार्य में भाग लेने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने आस-पास सारस दिखायी देने पर सम्बन्धित रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी को सूचित करें। सारस पक्षी की गणना कार्य प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक तथा सायं 4 बजे से 6 बजे तक किया जायेगा।सारस गणना कार्य में प्रतिभाग करने के इच्छुक व्यक्ति अपने क्षेत्रीय वन अधिकारी 9125027636 फतेहपुर, 8881463180 रामनगर, 9450020146 देवां, 7388355999 बाराबंकी, 9670004400 रामसनेहीघाट, 9415004787 हरख तथा 9451204635 हैदरगढ़ से सम्पर्क कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent