प्रदेश सरकार जीरो टालरेंस पर कर रही काम: राज्यमंत्री

प्रदेश सरकार जीरो टालरेंस पर कर रही काम: राज्यमंत्री

एम. अहमद
श्रावस्ती। प्रदेश के माननीय राज्यमंत्री नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उ0प्र0 सरकार राकेश राठौर ’गुरू’ एक दिवसीय जनपद भ्रमण/बैठक कार्यक्रम हेतु लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन भिनगा पहुंचने पर अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष महेश मिश्र ओम, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डी0पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिनगा अजय आर्य, अध्यक्ष नगर पंचायत इकौना जीतेन्द्र गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/महामंत्री रमन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती, महामंत्री दिवाकर शुक्ला, महामंत्री रणबीर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चन्द्र, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना विनीत कुमार, लिपिक आलोक श्रीवास्तव, सौरभ आर्य, विनय तिवारी, राहुल मणि त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने अगुवानी कर स्वागत किया। तदोपरान्त राज्यमंत्री ने गार्ड की सलामी ली।

तत्पश्चात् उन्होने पार्टी कार्यालय पहुॅचकर पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।
इसके पश्चात् राज्यमंत्री पैलेस भिनगा पहुॅचकर व्यापारियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ केन्द्रीय बजट पर संगोष्ठी भी की। इस दौरान राज्यमंत्री ने व्यापारियों एवं प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार जन-जन के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर सम्बन्धित विभागों के माध्यम से गरीब, असहाय, पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 जो बजट प्रस्तुत किया गया है। उससे निश्चित ही देश का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने केन्द्रीय बजट पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बजट में क्रमशः-प्रंित व्यक्ति आय करीब 9 वर्षो में दोगुनी होकर 1.97 लाख रुपये हो गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है और यह पिछले 9 साल में विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में सदस्यों की संख्या दोगुनी से अधिक होकर 27 करोड़ तक पहुंच गई है।

गैर सरकारी वेतनभोगी कर्मचारी सेवानिवृत्त पर छुट्टी नकदीकरण पर कर छूट की सीमा बढ़ाकर 25 लाख की गई है। सूक्ष्म उद्यमों और कुछ पेशावरों के लिए बढ़ी सीमाओं के लिए अनुमानित कराधान के लाभ लेने का प्रस्ताव किया गया है। बढ़ी सीमा वर्ष के दौरान नकदी में ली गई कुछ राशि के मामले में लागू होगी जो कुल सकल प्राप्तियों/टर्न ओवर की 5 प्रतिशत से अधिक नहीं होती है।

संगोष्ठी के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष महेश मिश्र ओम, पूर्व जिलाध्यक्ष/लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, अध्यक्ष नगर मण्डल अध्यक्ष विनोद साहू सहित जिले के व्यापारी बंधुओं एवं प्रबुद्धजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent