पति धनंजय सिंह के लिए मैदान में उतरी श्रीकला सिंह | #TEJASTODAY

पति धनंजय सिंह के लिए मैदान में उतरी श्रीकला सिंह | #TEJASTODAY

पति धनंजय सिंह के लिए मैदान में उतरी श्रीकला सिंह | #TEJASTODAY जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव का 9 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु हो जाएगी। ऐसे में जहां सपा-बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुनाव प्रचार शुरु कर दिया वहीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने भी हैदराबाद से आकर अपने ससुराल में मोर्चा संभाल लिया है। बड़े घर की बेटी और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को अपने बीच पाकर लोग फूले नहीं समा रहे हैं। मल्हनी की जनता का उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। आपको बता दे कि हैदराबाद के एक राजनीतिक घराने की इस बेटी ने प्राइमरी शिक्षा हैदराबाद से प्राप्त किया है तथा मद्रास यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद अमेरिका से इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने अपने पति पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मल्हनी उपचुनाव में उतरने के बाद खुद मोर्चा संभाल लिया और घर के दहलीज पार कर क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगती दिखीं। इस दौरान उन्होंने भीलमपुर, नेवढि़या, गरेथा व अन्य ब्रााहृण बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद मांगा और महिलाओं से मुंह दिखायी में वोट अपने पति के लिए मांगा। पूर्व सांसद धनंजय सिंह 2002 में रारी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गये थे। 2007 में वे पुन: इस सीट पर विजय हुए और 2009 में जब वे सांसद चुने गये तो इस सीट पर हुए उपचुनाव में अपने पिता राजदेव सिंह को बसपा के टिकट पर विधायक बनाने में सफल हो गये थे। पारसनाथ यादव के निधन के बाद 2020 के उपचुनाव में धनंजय सिंह कोई कोर कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे है। यही वजह है कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए एक साथ सभी बूथों पर चुनाव प्रचार अपने समर्थकों के साथ शुरु किया तो अन्य दलों में हड़कम्प मच गया। हालांकि अभी तक भाजपा व कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन यह बात साफ हो गयी है कि सभी की निगाहें धनंजय सिंह पर ही टिकी हुई है। देखा जाय तो जिस तरह से विगत दो दिनों से उनकी पत्नी श्रीकला सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए क्षेत्र का दौरा कर लोगों से घुल मिल रही हैं उससे उन्हें अपार समर्थन प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। बड़े परिवार की इस बेटी ने जिस सादगी से पहले ही मुलाकात में लोगों का दिल जीतने का काम शुरु किया है उसके सभी लोग कायल होते हुए दिखाई पड़ रहे है, जहां बुजुर्ग महिलाओं का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए श्रीकला सिंह नजर आयी तो वहीं बड़ों से अपने पति धनंजय सिंह को पुन: एक बार विधायक बनाने की अपील लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह से श्रीकला सिंह की लोकप्रियता अचानक क्षेत्र में बढ़ी है उससे अन्य राजनीतिक दलों के समीकरण बिगड़ते हुए नजर आ रहा है।

जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव का 9 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु हो जाएगी। ऐसे में जहां सपा-बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुनाव प्रचार शुरु कर दिया वहीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने भी हैदराबाद से आकर अपने ससुराल में मोर्चा संभाल लिया है। बड़े घर की बेटी और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को अपने बीच पाकर लोग फूले नहीं समा रहे हैं। मल्हनी की जनता का उन्हें खूब प्यार मिल रहा है।

आपको बता दे कि हैदराबाद के एक राजनीतिक घराने की इस बेटी ने प्राइमरी शिक्षा हैदराबाद से प्राप्त किया है तथा मद्रास यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद अमेरिका से इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने अपने पति पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मल्हनी उपचुनाव में उतरने के बाद खुद मोर्चा संभाल लिया और घर के दहलीज पार कर क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगती दिखीं।

पति धनंजय सिंह के लिए मैदान में उतरी श्रीकला सिंह | #TEJASTODAY  जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव का 9 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु हो जाएगी। ऐसे में जहां सपा-बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुनाव प्रचार शुरु कर दिया वहीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने भी हैदराबाद से आकर अपने ससुराल में मोर्चा संभाल लिया है। बड़े घर की बेटी और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को अपने बीच पाकर लोग फूले नहीं समा रहे हैं। मल्हनी की जनता का उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। आपको बता दे कि हैदराबाद के एक राजनीतिक घराने की इस बेटी ने प्राइमरी शिक्षा हैदराबाद से प्राप्त किया है तथा मद्रास यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद अमेरिका से इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने अपने पति पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मल्हनी उपचुनाव में उतरने के बाद खुद मोर्चा संभाल लिया और घर के दहलीज पार कर क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगती दिखीं।     इस दौरान उन्होंने भीलमपुर, नेवढि़या, गरेथा व अन्य ब्रााहृण बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद मांगा और महिलाओं से मुंह दिखायी में वोट अपने पति के लिए मांगा। पूर्व सांसद धनंजय सिंह 2002 में रारी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गये थे। 2007 में वे पुन: इस सीट पर विजय हुए और 2009 में जब वे सांसद चुने गये तो इस सीट पर हुए उपचुनाव में अपने पिता राजदेव सिंह को बसपा के टिकट पर विधायक बनाने में सफल हो गये थे। पारसनाथ यादव के निधन के बाद 2020 के उपचुनाव में धनंजय सिंह कोई कोर कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे है। यही वजह है कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए एक साथ सभी बूथों पर चुनाव प्रचार अपने समर्थकों के साथ शुरु किया तो अन्य दलों में हड़कम्प मच गया। हालांकि अभी तक भाजपा व कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन यह बात साफ हो गयी है कि सभी की निगाहें धनंजय सिंह पर ही टिकी हुई है। देखा जाय तो जिस तरह से विगत दो दिनों से उनकी पत्नी श्रीकला सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए क्षेत्र का दौरा कर लोगों से घुल मिल रही हैं उससे उन्हें अपार समर्थन प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। बड़े परिवार की इस बेटी ने जिस सादगी से पहले ही मुलाकात में लोगों का दिल जीतने का काम शुरु किया है उसके सभी लोग कायल होते हुए दिखाई पड़ रहे है, जहां बुजुर्ग महिलाओं का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए श्रीकला सिंह नजर आयी तो वहीं बड़ों से अपने पति धनंजय सिंह को पुन: एक बार विधायक बनाने की अपील लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह से श्रीकला सिंह की लोकप्रियता अचानक क्षेत्र में बढ़ी है उससे अन्य राजनीतिक दलों के समीकरण बिगड़ते हुए नजर आ रहा है।

इस दौरान उन्होंने भीलमपुर, नेवढि़या, गरेथा व अन्य ब्रााहृण बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद मांगा और महिलाओं से मुंह दिखायी में वोट अपने पति के लिए मांगा। पूर्व सांसद धनंजय सिंह 2002 में रारी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गये थे। 2007 में वे पुन: इस सीट पर विजय हुए और 2009 में जब वे सांसद चुने गये तो इस सीट पर हुए उपचुनाव में अपने पिता राजदेव सिंह को बसपा के टिकट पर विधायक बनाने में सफल हो गये थे। पारसनाथ यादव के निधन के बाद 2020 के उपचुनाव में धनंजय सिंह कोई कोर कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे है।

यही वजह है कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए एक साथ सभी बूथों पर चुनाव प्रचार अपने समर्थकों के साथ शुरु किया तो अन्य दलों में हड़कम्प मच गया। हालांकि अभी तक भाजपा व कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन यह बात साफ हो गयी है कि सभी की निगाहें धनंजय सिंह पर ही टिकी हुई है। देखा जाय तो जिस तरह से विगत दो दिनों से उनकी पत्नी श्रीकला सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए क्षेत्र का दौरा कर लोगों से घुल मिल रही हैं उससे उन्हें अपार समर्थन प्राप्त होता दिखाई दे रहा है।

बड़े परिवार की इस बेटी ने जिस सादगी से पहले ही मुलाकात में लोगों का दिल जीतने का काम शुरु किया है उसके सभी लोग कायल होते हुए दिखाई पड़ रहे है, जहां बुजुर्ग महिलाओं का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए श्रीकला सिंह नजर आयी तो वहीं बड़ों से अपने पति धनंजय सिंह को पुन: एक बार विधायक बनाने की अपील लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह से श्रीकला सिंह की लोकप्रियता अचानक क्षेत्र में बढ़ी है उससे अन्य राजनीतिक दलों के समीकरण बिगड़ते हुए नजर आ रहा है।

ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news

ब्रेकिंग बरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/tejastodaynews

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीडीओ अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें फरियादियों द्वारा कुल 47 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें मौके पर 11 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को सौंप दिया गया। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते बिना मास्क के किसी भी फरियादी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस दौरान प्रमुख रुप उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार अभिषेक राय, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र दूबे, वीडीओ सोंधी अनुराग राय, कस्बा कानूनगो नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent