जिपं अध्यक्ष के लिये सपा ने निशी यादव को बनाया प्रत्याशी
पूर्व विधायक राज बहादुर एवं पूर्व अध्यक्ष कलावती यादव की बहू हैं निशी
तेजस टूडे ब्यूरो देवेंद्र यादव जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक घराने की निशा यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया। साथ ही सीट सपा की झोली मे डालने का जोर दिया है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 2 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य निशी यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव एवं पूर्व विधायक स्व. राज बहादुर यादव की बहू सपा नेता डा. जितेंद्र यादव की पत्नी हैं और शिक्षा में परस्नातक है।
बता दें कि पूर्व सांसद स्व. अर्जुन सिंह यादव व सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले की भयोहू हैं। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर इस राजनीतिक परिवार पर अपना दांव लगाया है। बता दें कि इनके परिवार में अमित यादव की पत्नी व निशी यादव की बहू अनीता यादव वार्ड संख्या 3 से जिला पंचायत सदस्य हैं। स्थिति मजबूत है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए निशी यादव पर दांव लगाया है। सीट को सपा की झोली में डालने का जोर दिया है। जिले के सभी सपा नेताओं और नवनिर्वाचित सपा के जिला पंचायत सदस्यों, कार्यकर्ताओं को अधिकृत प्रत्याशी निशी यादव को जिताने के लिए एकजुट होने का निर्देश दिया है। इस आशय की जानकारी सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के हवाले से जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।