तालाब में किसी ने डाल दिया जहर, मछलियों की हुई मौत
विजेन्द्र सिंह
सगड़ी, आजमगढ़। जीयनपुर थाना अंतर्गत घाघरा में एक व्यक्ति के मछली तालाब में अज्ञात व्यक्ति ने जहर डाल दिया जिससे काफी मात्रा में मछलियां मर गई हैं और मत्स्य पालक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित युवक ने पुलिस से अज्ञात लोगों का पता लगाने और कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी दिवाकर पुत्र छविनाथ ने गांव में मत्स्य पालन का स्वरोजगार अपनाया हुआ है।
अज्ञात व्यक्ति ने उनके मछली तालाब में कीटनाशक डाल दिया। जब वह देख-रेख के लिए तालाब की तरफ गए तो भौचक्के रह गए। उन्होंने बताया कि तालाब में उनकी सभी मछलियां मरी हुई मिलीं। जिससे उन्हें काफी नुकसान हो गया है। वह स्वरोजगार के तहत मछली पालन कर रहे थे। स उन्होंने मछली पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाया था। जिससे उनके परिवार की गुजर-बसर हो रही था। उन्होंने अराजक तत्वों का पता लगाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से इस तालाब में मछली पालन किया जा रहा है लेकिन आज तक इस तरह की घटना नहीं हुई है। यह पहली घटना है कि तालाब की मछलियां मर गई हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तालाब में जहर डाल दिया गया है। इस कारण मछलियां मर गई हैं। मछली पालन करने वाले व ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जो भी व्यक्ति तालाब में जहर डाला है, इसका जांच पड़ताल कर दोषी के ऊपर कारवाई करते हुए जो नुकसान हुआ है, उसका भरपाई की जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।