62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा में सैनिक सम्मेलन आयोजित

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा में सैनिक सम्मेलन आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (स.सी.ब.) भिनगा के मुख्यालय में सैनिक सम्मेलन का आयोजन अमरेन्द्र कुमार वरुण कार्यवाहक कमांडेंट की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन का प्रारंभ सशस्त्र सीमा बल शीर्षक गीत के साथ हुआ जिसके बाद कार्यवाहक कमांडेंट ने उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों का हार्दिक अभिनंदन किया और सम्मेलन की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान कार्यवाहक कमान्डेंट ने सीमा चौकियों से आए सीमा चौकी प्रभारियों और जवानों की समस्याओं को सुना और उनके निवारण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर ड्यूटी के दौरान सभी जवानों को सतर्क रहने, सीमा पार आने-जाने वाले नागरिकों के पहचान पत्र की जाँच और वाहनों की सघनता से तलाशी करने के निर्देश दिए। साथ ही सीमा पार आने-जाने वाले नेपाली और भारतीय नागरिकों से नम्रता और शालीनता का व्यवहार करने की सलाह दी। आगे जवानों को बल में अनुशासन बनाए रखने, अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाने और सीमा पर सजग रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा जवानों को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन शारीरिक अभ्यास और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में राष्ट्रगान एवं सूक्ष्म जलपान के साथ सैनिक सम्मेलन का समापन किया गया। इस अवसर पर निरुपेश कुमार उप-कमान्डेंट, सोनू कुमार उप कमान्डेंट, राहुल भरत माली सहायक कमान्डेंट सहित अन्य जवान उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA