गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रूपा गोयल
बांदा। जनपद में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान में लोगों को जागरूक करने के लिए तथा अवैध मादक पदार्थों के परिवाहन तथा बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पर लगातार पुलिस के द्वारा भ्रमण किया जा रहा है।उसी क्रम में शुक्रवार की शाम को जसपुरा थाना के उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी अपने सहयोगी हे कांस्टेबल कृष्ण मुरारी, महिला कांस्टेबल रीना यादव तथा सुहारती एवम सरकारी जीप चालक किसन पटेल के साथ में थाना क्षेत्र के अमारा गांव के मजरा रामलाल का डेरा में पहुंचे तो वहां पर एक वृद्ध जो की अपने घर के बरामदे में तख्त पर बैठा हुआ था जो की एक झोला भी लिए हुआ था भागने लगा। जिस पर उपनिरीक्षक सहित सभी पुलिस कर्मियों ने जीप से उतर कर वृद्ध को पकड़ा तो उसने अपना नाम मुन्नीलाल निषाद पुत्र भूरा निषाद उम्र 65 वर्ष निवासी रामलाल का डेरा बताया। जिस पर पुलिस कर्मियों ने झोले की तलाशी ली तो गांजा निकला। जो की तोलने पर एक किलो 200 ग्राम था। पुलिस ने वृद्ध को बरामद गांजे के साथ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent