श्री कृष्ण रसिया संकीर्तन मंडल ने किया भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन | #TejasToday
सर्वाधिक पढा जाने वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
श्री कृष्ण रसिया संकीर्तन मंडल ने किया भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन | #TejasToday
जौनपुर। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के अंतर्गत सोमवार को नगर के श्री कृष्ण रसिया संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित 58वाँ भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।
शशांक सिंह रानू ने कहा कि मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण ने भगवान इन्द्र के अहंकार को खत्म कर समस्त ब्रजवासियों को भगवान गोवर्धन महाराज के (गिरिराज पर्वत) पूजन का अवसर प्रदान कर प्रकृति की पूजा करने व प्रकृति का संरक्षण करने का उद्देश्य गोवर्धन की पूजा के माध्यम से समाज को प्रदान किया।
इस दिन प्रातःकाल लोग अपने घरों की रसोई में छप्पन प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान श्री गोवर्धन जी को अर्पित करते हैं। श्री गोवर्धन महाराज की गोबर से निर्मित विशाल मूर्ति बनाकर षोडशोपचार पूजन किया जाता है। तत्पश्चात भगवान श्री गोवर्धन महाराज की सात परिक्रमा कर वर्ष भर प्रकृति का सहयोग गृहस्थ जीवन में प्राप्त होता रहे का निवेदन कर गोवर्धन पूजा संपन्न हुई।
उक्त कार्यक्रम रसिया संकीर्तन मंडल के संस्थापक स्वर्गीय श्री गजेंद्र सिंह जी के आवास पर उनके पुत्र श्री शशांक सिंह रानू पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति पूर्व अध्यक्ष जेसीआई जौनपुर पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब क्षितिज वर्तमान अध्यक्ष श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा महोत्सव समिति द्वारा संपन्न किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से उमेशो नाथ मंदिर के महंत श्री 1008 महाराज श्री महेंद्र दास त्यागी, प्रसिद्ध भागवत कथा व्यास डा. रजनी कांत द्विवेदी के निर्देशन में षोड़शोपचार पूजन संपन्न किया गया।
इस अवसर पर डा. जीसी चौबे, डा. गंगाधर शुक्ला, आचार्य पंडित निशाकांत द्विवेदी, अरविंद उपाध्याय, संजय पाठक, विनय बरोदिया, रत्नेश सिंह, शिव शंकर साहू, नीरज उपाध्याय, अपूर्व श्रीवास्तव, किशोर ओझा, विद्या शंकर प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें