शिवरात्रि महोत्सव सेवा समिति ने किया निर्धन कन्याओं के विवाह का आयोजन

शिवरात्रि महोत्सव सेवा समिति ने किया निर्धन कन्याओं के विवाह का आयोजन

संतोष तिवारी
मैनपुरी। जनपद के करहल रोड पर पुलिस चौकी के पास स्थित पवनसुत मैरिज होम में महाशिवरात्रि पर शिवरात्रि महोत्सव सेवा समिति द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मैनपुरी सदर के पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू का समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया। समारोह में उपस्थित 4 कन्याओं के जोड़ों को सभी पदाधिकारियों ने आशीर्वाद प्रदान किया।

महामंत्री सुरेश सक्सेना उर्फ दुली सक्सेना, नितिन भारद्वाज मंत्री, संरक्षक नरेंद्र गुप्ता, विनय गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर निर्धन कन्याओं के जोड़ी का विवाह हमारी समिति द्वारा कराया जाता है। यहां पर यह कार्यक्रम लगभग 20 सालों से निरंतर चल रहा है। हर शिवरात्रि पर यहां पर कई जोड़ों को वैवाहिक बंधन में बंधने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

क्षेत्रीय जनता का कहना है कि शिवरात्रि महोत्सव सेवा समिति द्वारा यह बहुत ही अच्छा कार्य किया जाता है। निर्धन कन्याओं का विवाह कराना बहुत ही पुण्य का काम है जो शिव रात्रि महोत्सव सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें अगर कोई भी सहयोग करना चाहे तो वह सहयोग कर सकता है। गरीब कन्याओं के विवाह का कार्यक्रम हर वर्ष महाशिवरात्रि के महान पर्व पर ही किया जाता है।
राहुल गुप्ता पत्रकार ने उपरोक्त समिति का पूर्ण सहयोग किया। इस मौके पर राष्ट्रीय तेजस टुडे के ब्यूरो चीफ संतोष तिवारी, पत्रकार मयंक तिवारी भी उपस्थित रहे। कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों का स्वागत किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent