स्वयं सहायता समूह ने कलेक्ट्रेट एवं ब्लाक मुख्यालयों पर लगाया स्टाल
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। होली पर कलेक्ट्रेट परिसर में एन.आर.एल.एम. अन्तर्गत संचालित स्वामी महिला स्वंय सहायता समूह ने स्टाल लगाया जहां पापड़, चिप्स, गुझिया आदि के साथ गाय के गोबर से निर्मित हर्बल रंग व गुंलाल की बिक्री की गयी। इस मौके पर जिलाधिकारी निशा अनंत ने समूह के उत्पादों की खरीदारी करते हुये समूह को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में विकास भवन परिसर सहित जनपद के समस्त विकास खण्डों में विभिन्न स्वयं सहायता समूह द्वारा रंग-गुलाल तथा खाद्य पदार्थो के स्टाल लगाकर बिक्री की गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।