किशनपुर यमुना घाट का एसडीएम ने किया निरीक्षण

किशनपुर यमुना घाट का एसडीएम ने किया निरीक्षण

किशनपुर, फतेहपुर। उप जिला अधिकारी खागा मनीष कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष किशनपुर राजेंद्र मिश्रा व युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष नीलू श्रीवास्तव के साथ सोमवार की सुबह यमुना तीर किशनपुर पहुंचे और पुनः एक बार नाव का संचालन पूर्ण रूप से दो नाव इस पार से और दो नाव उस पार से प्रति घंटे चलवाई गई। दो होमगार्डों की ड्यूटी भी लगाई गई।

दो-तीन दिन पहले व्यापार मंडल अध्यक्ष किशनपुर राजेंद्र मिश्रा को कुछ व्यापारियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी कि नाव संचालन को बंद कर दिया गया है जिसको व्यापार मंडल अध्यक्ष संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी फतेहपुर से वार्ता कर व्यापारियों के हित में नाव संचालन करवाए जाने की बात कही थी जिसमें फतेहपुर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी खागा को मौके पर पहुंचकर नाव संचालन करवाने को कहा।

एक बार पुनःनाव संपूर्ण रुप से संचालन होने पर किशनपुर व्यापार मंडल के व्यापारी गण अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा कोषाध्यक्ष राम बाबू जायसवाल महामंत्री कुंवारे सिंह को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया। इतना ही नहीं उप जिला अधिकारी खागा ने किशनपुर पक्के पुल मे हो रही मिट्टी पुराई का निरीक्षण किया और ठेकेदार को फोन पर हिदायत देते हुए 10 दिसंबर तक मिट्टी पुराई हो जाने का आदेश देते हुए कहा कि हर हाल में 10 दिसंबर तक मिट्टी पुराई का कार्य समाप्त कर नए पुल का आवागमन चालू कर दिया जाए यदि ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent