नये वर्ष पर स्कॉलर्स होम का अनूठा प्रयास
समर्पण आश्रम व दिव्यांग बच्चों संग मनाया नया वर्ष
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित स्कॉलर्स होम द कम्पलीट स्कूल में वर्ष 2023 की शुरुआत एक अनुपम पहल से हुई। छात्रों ने लखनऊ शहर के ओल्ड एज होम समर्पण और दिव्यांग बच्चों के स्कूल चेतना का दौरा किया। समर्पण आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के साथ छात्रों ने जीवंत वार्तालाप की। छात्रों द्वारा गाए गए मधुर गीतों ने उनको मंत्रमुग्ध कर दिया। वृद्धजनों द्वारा दी गई अपूरणीय सलाहों के बीच छात्रों ने उनके सानिध्य में अपना समय सार्थक रूप से व्यतीत किया।
उनकी भावनाओं को समझा। चेतना में बच्चों के साथ छात्र स्वतंत्र रूप से घुल मिल गए। चेतना की छात्राओं की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति ने सभी को हैरत में डाल दिया। दोनों ही स्थानों पर छात्रों द्वारा प्यार से गर्म कंबल और ऊनी कपड़े भेंट किए गए। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट स्नैक्स का रसास्वादन कर छात्रों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती सरिता जायसवाल ने कहा छात्रों को सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाना चाहिए। हमारा प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें संवेदनशील, परोपकारी तथा समाजसेवी बनाना भी है। प्रधानाचार्या सुश्री प्रियंका भारद्वाज की अध्यक्षता में स्टाफ और छात्रों ने बुजुर्गों और युवाओं दोनों के साथ मिलकर उनके साथ घनिष्ठ संबंध बनाए। वह अपने विद्यार्थियों को बड़ों और बच्चों के साथ सहजता से घुलते-मिलते देखकर बहुत खुश हुई। वास्तव में एक अनूठा प्रयास है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।