शशिकला बनीं महिला समिति की अध्यक्ष

शशिकला बनीं महिला समिति की अध्यक्ष

निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। महिला चेतना समिति वाराणसी की तरफ से सेवापुरी ब्लाक के खालिसपुर गांव में वार्षिक सम्मेलन का कार्यक्रम आयेाजित किया गया। सम्मेलन में सेवापुरी ब्लाक के दर्जनों गांव से सैकड़ों महिला स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधि महिलाएं शामिल होकर महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई। सम्मेलन में सेवापुरी ब्लाक का महिला समिति का गठन किया गया। लोगों ने सर्वसम्मति से करधना के शशिकला को संगठन का अध्यक्ष चुन लिया।

साथ ही हसीना को उपाध्यक्ष, रीता व संजू को सचिव, संगीता को कोषाध्यक्ष, निर्मला को संगठन मन्त्री, अनीता को संयोजक, आशा राय को सहसंयोजक और मालती, सुशीला देवी और प्रमिला को संगठन का सूचना मन्त्री बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों को लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को महिला हिंसा व भेदभाव के खिलाफ जागरूक कर उन्हे सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना महिला चेतना समिति का मुख्य उद्देश्य है।

इस मौके पर महिला संगठन की नवनिर्वाचित संयोजिका अनीता ने कहा कि सेवापुरी ब्लाक के 25 गांव में 100 से ज्यादा महिला स्वयं सहायता समूह बनाया गया है। गांव में छोटी-छोटी समूह बनाकर उन्हें समिति के रूप में एकजुट कर जागरुक किया जा रहा है। महिला के साथ भेदभाव व हिंसा को अब स्वीकार नही किया जायेगा। अध्यक्ष शशिकला ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा समूह बनाकर महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा जिससे उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई जा सके। इस मौके पर सोनी, अनीता, आशा, सरोज, शिवकुमार, बबिता, निर्मला, संजू, मालती आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला समिति की संयोजक अनीता व अध्यक्षता शशिकला एवं धन्यवाद ज्ञापन आशा राय ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent