15 अगस्त को हर ग्राम पंचायत में होगा पौधरोपण
अनूप
महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार नें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश एवं सीडीओ चित्रसेन सिंह के साथ तहसील चरखारी एवं कुलपहाड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नें तहसील परिसर में तारों की वायरिंग सही कराने, छत की रिपेयरिंग, जलभराव की निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाने और तहसील परिसर में साफ-सफाई और फलदार पेड़ लगाए जाने के निर्देश तहसीलदार चरखारी व कुलपहाड़ को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी नें तहसील सभागार में समीक्षा बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी लेखपाल व वीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि हर ग्राम पंचायत में 15 अगस्त को वृक्षारोपण किया जाना है, इसकी तैयारी पहले से कर ली जाए और कहा कि जितनी भी ग्राम पंचायत में खाली जमीन पड़ी हैं। उस जमीन में खेल का मैदान, वृक्षारोपण, नेपियर घास चारागाह के लिए जमीन का आवंटन किया जाए। हर ग्राम पंचायत में पीपल के पेड़ों की अशोक वाटिका बनवाई जाय। सरकारी जमीन में अगर कब्जा है तो उस जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाय। 9 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत कलश बनाया जाएगा। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर पात्र व्यक्तियों को घर बनाने के लिए जमीन दी जाए तथा हर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर बनाये जाय। इस मौके पर एसडीएम चरखारी प्रदीप कुमार, एसडीएम कुलपहाड़ जितेन्द्र कुमार सहित सभी सचिव व लेखपाल उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










