-संघे शक्ति युगे युगे- ‘कलचुरि विचार क्रांति’

-संघे शक्ति युगे युगे- ‘कलचुरि विचार क्रांति’

एकता का मतलब क्या है? एकीकरण क्यों जरूरी है?
लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण है एकता/एकीकरण
कलवार कलार कलाल समाज की जनसंख्या 12-15 करोड़ है। समाज में बड़े—बड़े आधा दर्जन राष्ट्रीय संगठन हैं, सैकड़ों प्रादेशिक, हजारों स्थानीय संगठन हैं, बड़े बड़े उद्योगपति हैं, बड़े—बड़े नेता हैं, बडे—बडे समाजसेवी हैं, बड़े—बड़े प्रबुद्ध और ज्ञानी वर्ग हैं, बड़े—बड़े अधिकारी हैं, इसके बावजूद हमारे स्वजातीयों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। स्वजातीयों को भागीदारी नहीं मिल रही है। अन्य समाज में यथोचित सम्मान नहीं मिल रहा है। स्वजातीयों का शोषण हो रहा है, उनके हितों की अनदेखी हो रही है।
कारण केवल एक है- हमारी एकजुटता न होना। अपनी डफली—अपना राग अलापना कुछ लोगों की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की सोच आगे बढ़कर सभी को गले न लगाने की सोच दूसरे सजातीयों से खुद को श्रेष्ठ समझना दूसरे सजातीयों को मुर्ख और खुद को महान ज्ञाता समझना है।
चंद हजार स्वजातीयों का भला हो रहा है लेकिन जिसको सबसे ज्यादा सहायता की जरुरत है, मदद की आवश्यकता है। जिनके आंखों के आँसू पोछा जाना चाहिए, उनकी अवहेलना हो रहा है। आज हमारे समाज का बहुत बडा वर्ग नौकरी, रोजगार, शिक्षा की कमी, आरक्षण न मिलना, सम्पत्ति पर अवैध कब्जा, बेटी की शादी, बेटे के अनिश्चित जीवन और वृद्धों का इलाज की कमी से परेशान हैं। दुखी हैं। चिंतित हैं। कोई रास्ता नहीं दिख रहा है कि क्या करे, किंकर्तब्यविमूढ हो रहा है। जो समाज अपने समाज के हितों के लिए नहीं लडता, मिट जाता है।
इसे समझना ही होगा, अपने दायित्व का निर्वहन करना ही होगा, अपने हाथ से आँसू पोछना ही होगा| वरना लोगों के होने या न होने से क्या फर्क पडता है| हम दो चार सौ, दो चार हजार, दो चार लाख लोगों की मदद की बात नहीं कर रहे हैं। यह संख्या 10 करोड़ स्वजातीयों का है। एकल प्रयास प्रयाप्त नहीं होगा| इसके लिए कटिबद्ध होना पड़ेगा| इसके लिए एकजुट प्रयास की जरुरत है जिसके बिना कभी सम्भव नहीं है, इसलिए एकीकरण बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। केवल बड़े बड़े कार्यक्रम करने, हजारों को खिलाने पिलाने, ताली बजाने से नहीं होने वाला है।
अत: हे हमारे समाज के धुरंधरों, हे नायकों, विचार करिए, सोचिए और एकीकरण करिए।
कृष्णकान्त जायसवाल, मुम्बई।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a