स्कूल, कालेज के आस—पास नशीले पदार्थो की बिक्री न होने पाये: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं एनसीओआरडी नशा मुक्ति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई जहं उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति से सम्बंधित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायं। लोगों के बीच इसका व्यापक प्रचार-प्रसार बैनर पोस्टर नुक्कड़ नाटक सहित अन्य माध्यमों से कराया जाय। स्कूल कालेजों में संस्थाओं के माध्यम से नशा मुक्ति जागरूकता का कार्यक्रम कराया जाए। स्कूल व कालेजों के आस-पास पान, सिगरेट, तम्बाकू सहित अन्य नशीली वस्तुओं की बिक्री होने से रोका जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग बेहतर तरीके से कार्य करें। अगर कहीं कोई मामला संदिग्ध हालात में दिखाई पड़ते हैं तो अपने उच्चस्तरीय अधिकारी को अवगत कराते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वाहन करते हुये प्रगति में तेजी लाये। बैठक के जितने सदस्य हैं, सभी सदस्य अनिवार्य रूप से और समय से उपस्थित हो। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाईके राय, अपर पुलिस अधीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।