औद्योगिक इकाइयों सहित गोदामों पर संयुक्त टीम ने की छापेमारी

औद्योगिक इकाइयों सहित गोदामों पर संयुक्त टीम ने की छापेमारी

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। प्रमुख सचिव कृषि विभाग उ०प्र० शासन लखनऊ के निर्देश पर जनपद में स्थापित औद्योगिक संस्था जैसे- कैटल फीड, कुक्कुट फीड, साबुन, पेंट, बार्निस, मुद्रण स्याही, लिबास चादरें, प्लाईवूड, लेमिन बोर्ड, पार्टीकल बोर्ड के निर्माण में प्रयोग किये जा रहे अनुदानित यूरिया की जांच कर अनुदानित यूरिया के प्रयोग किये जाने पर सम्बन्धित फर्मों पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु टीम का गठन जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के आदेश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा उपायुक्त उद्योग के साथ संयुक्त छापे की कार्यवाही की गयी। छापे के दौरान 5 औद्योगिक इकाइयों एवं उनके गोदामों का गहन निरीक्षण किया गया। परीक्षण हेतु टेक्निकल ग्रेड यूरिया का 1 नमूना ग्रहित किया गया।
इस दौरान प्रोपराइटर को निर्देशित किया गया कि जिन भी उत्पाद में यूरियां का प्रयोग किया जाता है, उसमें अनुदानित यूरिया का प्रयोग कदापि न करें, अन्यथा निरीक्षण/परीक्षण में यह पाया जाता है कि आप द्वारा अनुदानित यूरिया का प्रयोग किया जा रहा है तो नियमानुसार उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। अवैध रूप से उर्वरकों की कालाबाजारी करने वाले बिक्रेताओं के विरूद्ध यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। वर्तमान में जनपद में समस्त उर्वरक उपलब्ध हैं। जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में उर्वरक की कोई कमी नहीं है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA