ग्रामीणों को नग्नावस्था में घायल मिला था युवक
परिवार वाले युवक को पाकर खुशी से झूम उठे
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव में नग्न घायल अवस्था में युवक मिलने की घटना प्रकाश में आयी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और सरकारी एम्बुलेंस उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज किया गया।
बताया जाता है कि घायल युवक के अर्धविक्षिप्त होने की दशा में उसकी पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करने पड़ी। युवक जगह-जगह चुटहिल हुआ था। पुलिस के अथक प्रयास से युवक की पहचान कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र स्थित सिहुलिया मठिया (रामपुर बुजुर्ग) गांव निवासी शैलेश गौतम (35) पुत्र फूलचन्द गौतम के रूप में हुई। पुलिस द्वारा वीडियो कालिंग के माध्यम से परिजनो से बात कर युवक के पहचान की पुष्टि कराई गयी। युवक के मिलने पर परिवार वाले खुशी से झूम उठे। परिजन अपराह्न तक अस्पताल पहुंच गये। शैलेश को देखते ही परिवार वालों के नेत्रों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
परिजनों ने बताया कि शैलेन्द्र कुछ मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण 4 वर्ष पहले घर से गायब हो गये थे। परिवार वाले उनकी काफी तलाश किए लेकिन पता नहीं चल सका। युवक शादी-शुदा होने के साथ उसके दो बच्चे भी हैं। परिवार वाले उन्हे पाकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का आभार प्रकट किये। युवक को परिजनों से मिलाने में उपनिरीक्षक कामेश्वर त्रिपाठी और फार्मासिस्ट गंगा सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।