लूट की घटना का हुआ पर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
अनूप
महोबा। 1 अगस्त को वादी रोहित कुमार अहिरवार पुत्र रामप्रसाद अहिरवार निवासी ग्राम चन्दपुरा थाना नौगांव जिला छतरपुर (म.प्र.) द्वारा थाना महोबकंठ में आकर शिकायत की गई थी कि 31 जुलाई 2023 को एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी मोटर साइकिल पर पीछे बैठी वादी की बहन कृष्णा को धक्का मारकर गिरा दिया तथा तमंचा के बट से मारकर घायल कर दिया एवं उसके सोने व चांदी के जेवरात, 4000 रुपये नगद व 02 एन्ड्राएड मोबाइल लूट लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना महोबकंठ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जनपद महोबा द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुये घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में सत्यम, अपर पुलिस अधीक्षक व हर्षित गंगवार, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ के निकट पर्यवेक्षण में थाना महोबकंठ प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह द्वारा घटना का सफल अनावरण करने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीमों का गठन किया गया था गठित टीम के द्वारा आज 02 अगस्त 2023 को घटना का सफल अनावरण करते हुये मुखबिर की सूचना पर अर्जुन फीडर नहर व धसान नहर के साइफन के सामने लहचूरा जाने वाले रपटा मार्ग ग्राम काशीपुरा थाना महोबकंठ से तीन लोगों सुरेश अहिरवार पुत्र हाकिम सिंह, नरेन्द्र सुल्लेरे पुत्र रामकुमार सुल्लेरे व ललित उर्फ कल्लू पुत्र धनप्रसाद अहिरवार को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से लूटे गये जेवरात, 3000 रुपये, घटना में प्रयुक्त की गयी पल्सर मोटरसाइकिल व तीनो अभियुक्तों से एक-एक अदद तमंचा कारतूस बरामद किये गये। अवैध तमंचा व कारतूस की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को बाद आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










