राजद को लगा झटका, प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे अमरदयाल ने छोड़ी पार्टी

राजद को लगा झटका, प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे अमरदयाल ने छोड़ी पार्टी

पूर्व सिंचाई मंत्री सच्चिदानन्द के छोटे पुत्र हैं अमर दयाल, थामा भाजपा का दामन
राजीव पाण्डेय
रामगढ़। चुनावों के बीच राजद को बहुत बड़ा झटका लगा है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के परिवार में ही बगावत का सुर बुलंद हुआ है। उनके भतीजे पूर्व सिंचाई मंत्री स्व. सच्चिदानंद सिंह के छोटे पुत्र अमर दयाल सिंह ने राजद छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। सदस्यता धारण करने के बाद बक्सर लोकसभा में अपने चचेरे भाई सुधाकर सिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए गांव गांव में जाकर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने इशारों में अपने चाचा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पिता के लगाए फसल को काटने वाले लोग आज राजद के लिए उनके नाम पर वोट मांग रहे हैं।इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पिता की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता की मृत्यु के पश्चात् रामगढ़ में स्थापित प्रतिमा पर इनलोगों द्वारा पिछले 35 वर्षों से माल्यार्पण भी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जो प्रतिमा का सम्मान नहीं करता है, उसे उनके पिता के नाम पर वोट मांगने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार में पिता के बाद वहीं एक मात्र राजनीतिक व्यक्ति हैं। इस नाते पिता के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं। सूत्रों की मानें तो अमर दयाल सिंह ने बक्सर लोकसभा से उम्मीदवारी को लेकर राजद की सदस्यता ग्रहण की थी। टिकट नहीं मिलने की स्थिति में परिवार व पार्टी से बगावत कर कभी बीएसपी नेताओं तो कभी किसी और पार्टी के नेताओं के साथ नजर आते रहे। अंततोगत्वा उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि राजद ने बक्सर लोकसभा के लिए जगदानंद सिंह के पुत्र रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह को टिकट दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent