अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक नहीं रहे, दौड़ी शोक की लहर
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने किया था शतायु हीरा को सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
तेजी बाजार, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भटौली निवासी शतायु पूरी कर चुके रिटायर्ड प्रधानाध्यापक हीरा सिंह की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। इनकी मृत्यु पर शिक्षक संघ एवं ग्रामीणों में शोक जताया। मालूम हो कि भटौली निवासी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक शतायु हीरा सिंह बीते 14 फरवरी को अपना जन्म शतायु महोत्सव मना चुके थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नारायण सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने बुकें व शाल देकर 14 फरवरी को सम्मानित किया था। इस अवस्था में भी शारीरिक व्यायाम व साइकिल चलाने के लिए जाने जाते थे।
भूमि विवाद में हुई मारपीट में पत्रकार सहित 5 घायल
2019 में उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक पर भी कब्जा कर लिया था। 1921 मे भटौली गाँव के जमींदार परिवार में जन्मे हीरा सिंह हिन्दी-उर्दू से मिडल करने के बाद अध्यापन कार्य प्रारंभ किया। रिटायर होने के बावजूद 2021 तक वह साइकिल से विद्यालय में पहुंचकर अध्यापन का कार्य किया करते थे। इस कारण उन्हें प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा कई बार सम्मानित किया गया। इनकी मृत्यु पर ब्लाक प्रमुख पति महाराजगंज विनय सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, उमानाथ यादव, उदय प्रताप सिंह सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट