घोलिया के अग्निकाण्ड पीड़ितों को रेडक्रॉस ने प्रदान की राहत सामग्री

घोलिया के अग्निकाण्ड पीड़ितों को रेडक्रॉस ने प्रदान की राहत सामग्री

एम. अहमद
श्रावस्ती। जनपद की इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की शाखा द्वारा तहसील भिनगा के अन्तर्गत ग्राम घोलिया के अग्निकांड पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए राहत सामग्री वितरित की गई है। अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रास सोसायटी/जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में सभी पीड़ितों को रेडक्रॉस की तरफ से एक किचेन सेट, हायजीन किट, तिरपाल व बाल्टी प्रदान किया तथा पीड़ितों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना।

रेडक्रॉस की अध्यक्षा/जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जनपद वासियों की हर आपदा में हर सम्भव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। जनपद में हो रहे अग्निकांड के शिकार पीड़ितों के लिए रेडक्रॉस द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। इस बार घोलिया गांव के अग्निकांड पीड़ितों को सहायता प्रदान की गयी है। इन सभी पीड़ितों को इस सहायता के अतिरिक्त सभी अनुमन्य सरकारी सहायता भी उपलब्ध करायी जा रही है। रेडक्रॉस सचिव/आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि अप्रैल माह में ही अग्निकांड की कई घटनायें घट चुकी है। अभी मई और जून माह में आम जनमानस को हीट स्ट्रोक और अग्निकांड के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। आज अग्निकांड की घटना के शिकार घोलिया के पीड़ितों को रेडक्रॉस की तरफ से किचेन सेट, 8 गुणे 6 का तिरपाल, हायजीन किट और बाल्टी प्रदान की गयी है। रेडक्रॉस द्वारा जनपद के अग्निकांड पीड़ितों को इसी प्रकार सहायता प्रदान की जा रही है। राहत सामग्री पाने वालों में फूलकरन, रामरुप, वास्ती देवी, रीमा, हीरालाल, सरोज कुमारी, बिकाऊ लाल, ननके, बड़कउ, रमेश, रामकरन, अनीता देवी, रामचंदर, रामकुमारी, रामसमुझ, खुशीराम, ननकना, रामकुमार, नीबर, मंशाराम और विनोद कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भिनगा पीयूष जायसवाल, लेखपाल संतोष आर्य सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent