सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा, तीन की हुई मौत, दो घायल

सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा, तीन की हुई मौत, दो घायल

विनोद विरोधी
गया (बिहार)। जिले के डोभी -गया सड़क मार्ग पर एचपी पेट्रोल पम्प गम्हरिया के समीप सरिया लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में तीन व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वहीं दो अन्य व्यक्तियों की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है। घायल व्यक्तियों को स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमौनी लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार होने के बाद मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की क्षमता से अधिक ट्रैक्टर पर सरिया लदा था। जिसके कारण ट्रैक्टर की ट्रॉली का कील निकल गया जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला