क्रिएटिव कान्वेंट कालेज में सीबीएसई का परीक्षाफल आया शत-प्रतिशत
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। सरोजनीनगर के शांतिनगर स्थित क्रिएटिव कान्वेंट कालेज में घोषित हुए सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम में छात्र आदर्श सिंह ने 94.20 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इसी क्रम में सुभाष भारद्वाज 92.80 प्रतिशत और ऋषभ कनौजिया 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय में प्रवेश सभी 39 बच्चों को विद्यालय प्रबंधक योगेंद्र सचान ने मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए हौसला अफजाई कर छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












