तिरंगा यात्रा में रेट माइनर योद्धाओं का होगा सम्मान

तिरंगा यात्रा में रेट माइनर योद्धाओं का होगा सम्मान

अनिल कश्यप
हापुड़। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हापुड़ में जय हिंद तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था, जनपद हापुड़ इकाई के तत्वावधान में पश्चिम उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्षा सुमन त्यागी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता की गई जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर जय हिंद तिरंगा यात्रा कार्यक्रम मनाने के लिए विचार विमर्श हुआ। यात्रा की पूरी जानकारी पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत की। सुमन त्यागी ने बताया कि जय हिंद तिरंगा यात्रा भगवतीगंज पक्का बाग से प्रारंभ होकर अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी चौक पक्का बाग से होते हुए अतरपुरा चौराहा, तहसील चौराहा, फ्रीगंज रोड एवं रेलवे रोड होते हुए नगर पालिका कार्यालय स्थित शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयहिंद तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी (वीर चक्र) एवं राष्ट्रीय सैनिक संस्था के शिक्षा विंग के राष्ट्रीय संयोजक मेजर सुशील गोयल करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि जय हिंद तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण उत्तरकाशी सुरंग आपदा बचाव दल (रेट माइनर) के 6 सदस्य शामिल होंगे। जिला सचिव मुकेश प्रजापति ने बताया कि इस जय हिंद तिरंगा यात्रा में कई किसान संगठन भी शामिल होंगे। जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी ने जानकारी दी कि जय हिंद तिरंगा यात्रा को बेहद ही शालीनता एवं अनुशाषित तरीके से निकाला जाएगा। महिला बिग्रेड की जिला सचिव प्राची खुल्लर ने बताया कि तिरंगा यात्रा में शहर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए बच्चों व महिलाओं के द्वारा हवन भी किया जाएगा। गाजियाबाद जनपद के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में की महिला विंग की सदस्या टीम भी शामिल रहेगी। इस मौके पर पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला बिग्रेड की उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी, वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य दीपिका त्यागी, युवा कमांड के जिला सचिव गौरव त्यागी, भाकियू (अराजनैतिक) के सलाहकार सुधीर त्यागी, युवा तहसील अध्यक्ष शैंकी त्यागी, भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव सुधीर त्यागी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent