अजय जायसवाल
गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने रेप के आरोपी देवर नीरज सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी गांधीपुरम कसलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे खजांची चौराहे के पास से पकड़ा और कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
आरोपी 6 महीने से फरार चल रहा था। शाहपुर इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि महराजगंज जिले की एक महिला की शादी शाहपुर इलाके में हुआ था। 20 नवंबर 2021 को महिला ने थाने में तहरीर देकर अपने पति, देवर, ससुर, जेठ, जेठानी,सास आदि पर दहेज उत्पीड़न और रेप का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पति, देवर, जेठ और ससुर ने संबंध बनाया जिसके बाद से पुलिस ने केस दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश की थी तभी से सभी आरोपी फरार हैं। पति सहित अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस अब रेप के आरोपी देवर को गिरफ्तार करने के बाद अन्य आरोपियों ससुर, जेठ और पति की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मामले में दहेज उत्पीड़न की आरोपी सास और जेठानी को पुलिस जेल भिजवा चुकी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।