खेसारी व निरहुआ को लेकर फिल्म बना रहे निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक ने किया लालबाग के राजा का दर्शन

खेसारी व निरहुआ को लेकर फिल्म बना रहे निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक ने किया लालबाग के राजा का दर्शन

मुम्बई। देश में इन दिनों गणपति की धूम है। खास कर मुंबई के लालबाग का गणपति दुनिया भर में मशहूर हैए जहां आज फिल्म निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक ने जाकर बप्पा के दर्शन किए और भोजपुरी फिल्मों की तरक्की के लिए बप्पा से कामना की। अशोक प्रसाद अभिषेक वही निर्माता हैंए जिन्होंने अभी हाल ही में भोजपुरी के दो सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और खेसारीलाल यादव को लेकर दो अलग-अलग फिल्मों की घोषणा की है।

बप्पा के दर्शन के बाद अशोक प्रसाद अभिषेक ने कहा कि विघनहर्ता की कृपा उनके सच्चे भक्तों पर खूब रहती है। इसलिए आज हमने लालबाग में आकर उनकी पूजा-अर्चना की और इस इंडस्ट्री के उत्तरोत्तर तरक्की के लिए कामना की। हमें पूरा विश्वास है कि बप्पा हमारी मनोकामना पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़े पैमाने पर इस इंडस्ट्री में फिल्मों का निर्माण होगाए जिससे यह इंडस्ट्री और ऊपर उठे। कारपोरेट लेवल पर भी यह किसी से कम न हो और अधिक से अधिक लोगों की यह इंडस्ट्री बने। इससे देश दुनिया में भोजपुरी का नाम और भी बुलंद होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से मनोज तिवारीए रवि किशनए दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे भोजपुरी के तमाम दिग्गज कलाकारों ने भोजपुरी की छोटी सी इंडस्ट्री को आज इतनी बड़ी इंडस्ट्री बना दीए उसी तरह से हम सब भी मिलकर इस इंडस्ट्री को और बड़ा कर पाएं। बप्पा हमें ये सामर्थ्य दें। इससे कि देश दुनिया में भोजपुरी समाज का नाम और बड़ा हो। यह आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी भी बनती है, जो बप्पा के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent