रामनवमी पर्व पर धूमधाम से निकाली गयी शोभायात्रा

रामनवमी पर्व पर धूमधाम से निकाली गयी शोभायात्रा

अमरेन्द्र कुमार मिश्र
गडहनी। रामनवमी के अवसर पर नगर पंचायत गडहनी में रामनवमी महोत्सव शोभायात्रा समिति की ओर से उपमुख्य पार्षद सह पूजा समिति के संरक्षक सुनय कुमार परमार उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा से पूर्व भगवान श्रीराम का विधि-विधान पूर्वक षोडशोपचार पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात अतिथि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका संचालन प्रोफेसर दयाशंकर सिंह ने किया। इस दौरान श्रीराम भक्तों ने माथे पर भगवा रंग की पगड़ी, ललाट पर पीला चंदन और हाथ में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली के साथ शोभायात्रा निकली तो पूरा प्रखंड जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। युवा एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्री राम की जयघोष करते हुए पैदल चल रहे थे।
राम नवमी शोभायात्रा शिव मंदिर पुरानी बाजार से उतर पट्टी होते हुए बिचली पट्टी काली मंदिर सहित गडहनी के गली मोहल्ला से गुजरकर आरा, सासाराम मुख्य मार्ग गैस एजेंसी बागर रोड, ब्लाक रोड, काली मंदिर से शान्तिनगर गडहनी पेट्रोल पम्प होते हुए वापस नया बाजार स्थित ठाकुरबाड़ा में समापन हुआ। वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्रीराम के बजते भजन एवं जय श्री राम के नारों के साथ शोभायात्रा जब नगर भ्रमण के लिए निकला तो मुख्य मार्ग जाम हो गया। हर कोई इस शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आतुर दिखे। वहीं प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में युवा बाइक से शोभायात्रा के भागीदार बने। इस दौरान पूरा नगर पंचायत से लेकर पूरा प्रखण्ड भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। युवा जवान जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरा दिन मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर जय श्री राम का जयघोष होता रहा।

टीम 16.0 ने शोभायात्रा को बनाया आकर्षक
शोभायात्रा के दौरान युवा कलाकारों एवं टीम 16.0 द्वारा निकाली गई महिषासुर वध, भूत भावन भगवान की टोली, रामलला की झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। वहीं होली खेले मसाने में टीम द्वारा उत्साह और उमंग भरने का काम किया। इस भक्तिमय माहौल में हर एक कोई राममय हो आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस पावन पुनित अवसर का हिस्सा बने केन्द्रीय मंत्री सह एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के आदर्श व प्रेरणा हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह पीरो से आरा वापसी के दौरान गडहनी में शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान श्रीराम भक्तों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent