साथियों की समस्याओं से तत्काल अवगत कराया जायः रमेश सिंह | TEJASTODAY

साथियों की समस्याओं से तत्काल अवगत कराया जायः रमेश सिंह | TEJASTODAY

स्वरोजगार के लिये आनलाइन आवेदन आमंत्रित |#TEJASTODAY जौनपुर। साहब सरन रावत उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद के युवा/युवतियों को उत्तर-प्रदैश सरकार द्वारा विशेष योजना एम०एस०एम०ई० के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेत आनलाइन आवेदन के लिये पात्रता हाईस्कूल पास एवं आयु सीमा १८ से ४० वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्माण व सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण की सीमा १.०० लाख से २५.०० लाख तक है जिसमें आवेदक को २५ प्रतिशत अनुदान/छूट प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के हेतु तहसीलवार सहायक प्रबन्धक/क्षेत्रीय सहायक शाहगंज व बदलापुर जय प्रकाश, ७००७६३७०६३, सदर व केराकत राजेश राही ९४५०३८८०८७, ७८८०३९६००१ एवं मडियाहूॅ व मछलीशहर राजेश भारती ७३९८२७८६७७, ७००७७२०३५८ से सम्पर्क करें। अन्य जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष सरोज सिंह की अध्यक्षता एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए रमेश सिंह ने अवगत कराया कि जनपद के 135 विद्यालयों में सदस्यता अभियान सम्पन्न कराते हुये 2146 अध्यापकों को सदस्य बनाया जा चुका है। इसके लिए सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं लेकिन शेष विद्यालयों में भी सदस्यता सम्पन्न करने की जरुरत है। प्रान्तीय मंत्री/प्रधानाचार्य डा. राकेश सिंह ने सदस्यता अभियान में सहयोग करने के लिए सभी पदाधिकारियों को दिल से साधुवाद दिया।

भीम आर्मी ने ‘पेरियार’ ललई की मनायी जयंती | #TEJASTODAY

प्रान्तीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि अपने क्षेत्र में स्थित विद्यालयों के अध्यापकों की यदि कोई समस्या हो तो उससे संगठन को अवश्य ही अवगत करावें जिससे उसका निस्तारण कराया जा सके। अन्त में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत के रत्न महामहिम प्रणव मुखर्जी, माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह की माता जी, आदर्श इण्टर कालेज मुरारा के प्रधान लिपिक कमल सिंह के पिता, फतेहगंज में अध्यापक नवीन सिंह के दादा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक का संचालन जिलामंत्री तेरस यादव ने किया। बैठक में शशि प्रकाश मिश्रा, इन्द्रपाल सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय, काशीराम, अरविन्द सिंह सिरसी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Happy Independence day : Lotus Beauty Parlour & Boutique Center | Mohalla Nakhas Jaunpur | Mo. 9721480645, 7007896494 | #TEJASTODAY

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #TEJASTODAYADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent